ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना एसएसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर, पाटलिपुत्र थाना दो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

PATNA : पटना के पाटलिपुत्र थाने में तैनात एसआई के साथ-साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसपी उपेंद्र शर्मा ने इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने प

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के पाटलिपुत्र थाने में तैनात एसआई के साथ-साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसपी उपेंद्र शर्मा ने इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने पाटलिपुत्र थाने के एसआई रामाश्रय यादव, एएसआई सुजीत मिश्रा और मालखाना प्रभारी ज्ञानेश्वर को लाइन हाजिर किया है।


यह तीनों पुलिसकर्मी 3 साल से अधिक समय से पाटलिपुत्र थाने में ही तैनात थे। खास बात यह है कि इन तीनों का तबादला कई बार दूसरी जगह पर किया गया लेकिन कोई न कोई जुगाड़ लगाकर या वापस पाटलिपुत्र थाने में पोस्टिंग ले लेते थे। पटना एसएसपी को इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे वक्त से शिकायतें मिल रही थीं और आखिरकार इन्हें अब लाइन हाजिर कर दिया गया है। 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि कई थानों में ऐसे पुलिसकर्मी जो 3 साल से अधिक वक्त से जमे हुए हैं उन सभी की लिस्ट बनाई जा रही है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वह अपने थाने में ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर जल्द उन्हें सौंपें। 3 साल या उससे अधिक वक्त से एक ही जगह पर जमे पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला किया जाएगा।



टैग्स