Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं
1st Bihar Published by: Updated Tue, 29 Mar 2022 06:49:17 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में 1 अप्रैल से डीजल से चलने वाले बस और ऑटो नहीं चलेंगे। करीब 250 डीजल बस और 12 हजार से ज्यादा डीजल से चलने वाले ऑटो शहरी क्षेत्र से बाहर कर दिए जाएंगे। पटना में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने इसको लेकर फरमान जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 2019 में पटना का वायु प्रदूषण पूरे देश में सबसे अधिक हो गया था। जिसके बाद सरकार ने डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंद लगाने का फैसला लिया था। बस और ऑटो संचालकों को 31 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था ताकि वाहन मालिक अपने वाहनों को डीजल से सीएनजी में कन्वर्ट करा सकें।
सरकार द्वारा अनुदान दिए जाने के बावजूद फिलहाल पटना शहर में सैकड़ों डीजल गाड़ियां चल रहा हैं। परिवहन विभाग इस बार समय सीमा बढ़ाने के मूड में नहीं है। लिहाजा इस तरह की सभी गाड़ियां 1 अप्रैल से शहर के बाहर हो जाएंगी।
बता दें कि शहरी क्षेत्र में सिर्फ सीएनजी बसों को चलाने के लिए परिवहन निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आने वाले दिनों में 70 और सीएनजी बसों को चलाने की योजना है। जिससे गांधी मैदान से हाजीपुर, राजगीर, बिहटा, नालंदा, गया सहित शहर के विभिन्न रूटों पर CNG बसों की संख्या बढ़ जाएगी।