ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

पटना से अपहृत हॉस्पिटल प्रबंधक और उनके स्टाफ को पुलिस ने मुक्त कराया, 3 अपराधी गिरफ्तार

PATNA : बिहार में जंगलराज और जनताराज के सियासी लड़ाई के बीच राजधानी पटना से अपराध का एक ताज़ा मामला सामने आया है। पटना के कंकड़बाग के 90 फीट इलाके में स्थित मेडिविजन अस्पताल से एक सा

पटना से अपहृत हॉस्पिटल प्रबंधक और उनके स्टाफ को पुलिस ने मुक्त कराया, 3 अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जंगलराज और जनताराज के सियासी लड़ाई के बीच राजधानी पटना से अपराध का एक ताज़ा मामला सामने आया है। पटना के कंकड़बाग के 90 फीट इलाके में स्थित मेडिविजन अस्पताल से एक साथ दो लोगों को किडनैप कर लिया गया। दोनों लोग अस्पताल के निदेशक हैं, जिन्हे बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर किडनैप कर लिया। सूचना पाकर पटना पुलिस हरकत में आई और सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के एक गैरेज से दोनों को रिहा किया। 




वहीं, पुलिस ने महिला समेत तीन अपहरण करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं में एक पेशेवर अपराधी संदीप ओझा शामिल है, जो हाल में जेल से छूटकर आया है। सारण के एएसपी अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पटना पुलिस की सूचना के दो घंटे के अंदर अपहृत दोनों युवकों को मुक्त कर उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 



मंगलवार को आधी रात के बाद हॉस्पिटल से डायरेक्टर चैंबर में बैठे रवि रंजन और सुभाष को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। अपराधियों ने हथियार दिखाकर दोनों को उठा लिया और अपनी गाड़ी से लेकर चले गए। बदमाशों ने उनसे उनका फ़ोन भी छीन लिया। उनके ही मोबाइल से अपराधियों ने अपहृतों के मोबाइल से उनके परिवारवालों को फ़ोन किया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस की जागरूकता से दोनों युवकों को रिहा कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

टैग्स