ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना से अगवा युवक जमुई से बरामद, सात दोस्तों ने ही कर लिया था किडनैप

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां पुलिस ने पटना से अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोस्तों ने ही युवक क

पटना से अगवा युवक जमुई से बरामद, सात दोस्तों ने ही कर लिया था किडनैप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां पुलिस ने पटना से अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोस्तों ने ही युवक को अगवा कर लिया था। पैसों के लेन देन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। युवक के दोस्त उसे अगवा कर जमुई लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 


पुलिस के मुताबिक पटना के मीठापुर के रहने वाले किशन कुमार ने अपहर्ताओं से नौकरी के नाम पर पैसा की वसूली की थी। जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि किशन कुमार का उसके दोस्तों ने गुरुवार को अपहरण कर लिया था और उसे जमुई लेकर आए थे। पटना पुलिस की सूचना पर जमुई की पुलिस एक्टिव हुई और अगवा युवक को बरामद करते हुए सात किडनैपर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।


एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों से फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। गिरफ्तार किये गये युवकों में 4 जमुई जिले के हैं, जबकि एक मुंगेर, एक लखीसराय और एक अरवल का रहने वाला है। अपहृत और अपहरणकर्ता एक दूसरे से पहले से  परिचित हैं। पटना पुलिस की सूचना पर अगवा किशन कुमार को जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।


पटना से अगवा युवक जमुई से बरामद, सात दोस्तों ने ही कर लिया था किडनैप

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता