नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 10 Aug 2024 06:49:17 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बारिश हो रही है। कहीं तेज़धार बारिश हो रही है, तो कही हल्की बारिश हो रही है। यही वजह है कि राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना बना हुआ है।
इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश होने के आसार है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक 6 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका और जमुई जिले में तेजधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। वहीं आरा, बक्सर, नवादा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रह सकता है। शनिवार को भी यही तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं प्रदेश में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।