Hindi News / news / पटना समेत बिहार के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में...

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश

1st Bihar Published by: Updated Jul 26, 2022, 4:35:36 PM

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार से रूठ चुके मानसून के बीच आज पटना समेत प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना के साथ-साथ समस्तीपुर, दरभंगा, भोजपुर, सारण और वैशाली जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।


पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे गर्म शहर रहा।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटोंं में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। अररिया व किशनगंज में कल बुधवार को भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है। प्रदेश के डेहरी में 33.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।