1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 10:30:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : मौसम से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां मौसम विभाग में पटना समेत 4 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना के अलावे भोजपुर, पूर्णिया और कटिहार के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी में साफ तौर पर कहा गया है कि पटना और उसके आसपास के अलावे भोजपुर पूर्णिया और कटिहार जिले के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 घंटों तक तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकती है। मौसम विभाग में 9:30 बजे से अगले 3 घंटे तक के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और हल्की बारिश हो सकती है।
