ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही, हिरासत से प्रोफेसर पापिया का हत्यारा और पंचवटी रत्नालय का डकैत फरार, मीट-भात खाने में बिजी रह गया सिपाही

PATNA : एक बार फिर से पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बेउर जेल से पेशी के लिए पटना सिविल कोर्ट लाया गया प्रोफेसर पापिया का हत्यारा और पटना के पंचवटी रत्नालय का डकैत पुलिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक बार फिर से पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बेउर जेल से पेशी के लिए पटना सिविल कोर्ट लाया गया प्रोफेसर पापिया का हत्यारा और पटना के पंचवटी रत्नालय का डकैत पुलिस हिरासत से फरार हो गया. 

खबर के मुताबिक प्रोफेसर पापिया के हत्या के आरोप में बेउर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे आशीष राय और दीघा- आशियाना रोड स्थित पंचवटी रत्नालय में भीषण डकैती को अंजाम देने वाला सरगना रवि गुप्ता को बुधवार को सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां से दोनों एक साथ फरार हो गए. 

एक सिपाही के जिम्मे दो कुख्यात
इस मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक अकेला सिपाही अजय सिंह दो कुख्यात की पेशी कराने कोर्ट लेकर आया था. 

मीट-भात खाने के लालाच में फंस गया सिपाही
दोनों कुख्यातों ने पहले से तय प्लानिंग के हिसाब से पेशी के बाद सिपाही अजय सिंह को मीट-भात खाने का लालच दिया. इस पर सिपाही मीट-भात खाने को तैयार हो गया. दोनों ने अजय सिंह को नकलखाने के पास चलने को कहा, जहां कुख्यात के कुछ गुर्गे वहां पहले से मौजूद थे. वहां तीनों ने बैठकर मीट-भात खाई और फिर हाथ धोने के समय सिपाही पर कुख्यात के गुर्गों ने पत्थर,पिस्टल से हमला कर दिया और हथकड़ी खुलवाकर दिवार फांदकर गंगा की ओर भाग निकले.

दो महीने पहले इसी कोर्ट से पेशी के दौरान भागे थे 3 कुख्यात
जिस कोर्ट से बुधवार को दो कुख्यात भागे वहां से 2 महीने पहले ही 23 अक्टूबर को 3 कुख्यात भाग चुके हैं. पिछली बार भागने के दौरान कैदियों ने भी पुलिस के साथ मारपीट की थी, पर इसके बाद भी पटना पुलिस ने इस से सबक नहीं लिया.