पटना में पुलिस का छापा, दो बोरा चोरी के मोबाइल जब्त, सरगना फरार

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 16, 2019, 11:37:37 AM

पटना में पुलिस का छापा, दो बोरा चोरी के मोबाइल जब्त, सरगना फरार

- फ़ोटो

PATNA : पटना पुलिस ने गायघाट पुल के नीचे बने झोपड़पट्टी में छापेमारी में एक मोबाइल चोर गिरोह का भांड़ाफोड किया है. इस दौरान पुलिस ने चोरी के दो बोरा मोबाइल और बैटरी को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की कार्यवाई से पहले ही सरगना को इसकी खबर लग गई और वह मौके से फरार हो गया जबकि चोरी का मोबाइल बेचते सरगना की पत्नी को पटना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गायघाट पुल के नीचे बने छोपड़पट्टी में चोरी का मोबाइल बेचा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी. जहां से पुलिस ने चोरी के दो बोरा मोबाइल और बैटरी के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि इस गिरोह में शामिल लोग पूरे पटना में मोबाइल छिनतई का काम करते हैं और चोरी के मोबाइल को झोपड़ियों में रखते हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट