Hindi News / news / खाकी ने दिखाया वर्दी का दबदबा तो युवक ने की पुलिस की बोलती...

खाकी ने दिखाया वर्दी का दबदबा तो युवक ने की पुलिस की बोलती बंद, देखें वीडियो

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 10, 2019, 7:06:05 PM

खाकी ने दिखाया वर्दी का दबदबा तो युवक ने की पुलिस की बोलती बंद, देखें वीडियो

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में खाकी की कई करतूतों के बारे में आपने देखा और सुना होगा. लेकिन राजधानी पटना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे. एक युवक की दिलेरी इतनी कि वह पुलिस वाले को ही सरेआम सड़क पर आइना दिखाने लगा. वायरल वीडियो में युवक पुलिस को उसकी गलती का एहसास करा रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसवाला कैमरे से भागते फिर रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=O6AUkeAqMdo वायरल वीडियो राजधानी के आर ब्लॉक मोड़ का बताया जा रहा है. जहां एक बाइक सवार युवक से दादागिरी कर रहे पुलिसवाले को एक दूसरा युवक सबक सीखा रहा है. वीडियो में युवक पुलिसवाले से यह पूछता हुआ दिखाई दे रहा है कि 'आप मार क्यों रहे हैं. हम वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे. वीडियो में एक बड़े साहब भी दिखाई दे रहे हैं. जो वीडियो बना रहे शख्स से पूछ रहे हैं कि 'आप कौन हैं. आप क्या कर रहे हैं.' युवक जवाब देता है कि वह एक भारतीय नागरिक है और वह जो कर रहा है. वह उसका अधिकार है.