Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका
1st Bihar Published by: Updated Wed, 14 Sep 2022 08:26:35 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बेगूसराय में फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज वहां पहुंच रहे हैं। गिरिराज सिंह आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे और बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। पटना पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के सामने बिहार में जंगलराज की हकीकत बताई है। सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पता नहीं किस डर की वजह से जंगलराज को अब जनताराज बता रहे हैं। बिहार में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही जिम्मेदार है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीरबहोर की घटना को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कल जो घटना हुई, उसके अपराधी भी किसी सरकारी ऑफिस में छुपकर बैठे होंगे। दुख तो तब होता है जब सरकार इस तरह की घटना के बाद भी चुप्पी साधकर बैठी रहती है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के इशारे पर चल रहे हैं। बेगूसराय की घटना को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि हो सकता है कि इस घटना का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में बैठा हो। मतलब साफ़ तौर पर उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार के लोग ही इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं और बदले में सरकार एक्शन लेने के बजाय उन्हें संरक्षण देती है।