ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

पटना में सिरफिरे आशिक की सनक: बीच सड़क पर युवती को मारी गोली, गोली मारकर खुद भी दे दी जान

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सनकी आशिक ने एक युवती को बीच सड़क पर गोली मार दिया। लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की अवाज सुनकर आसपास

पटना में सिरफिरे आशिक की सनक: बीच सड़क पर युवती को मारी गोली, गोली मारकर खुद भी दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सनकी आशिक ने एक युवती को बीच सड़क पर गोली मार दिया। लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की अवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना पटना से सटे मसौढ़ी के तारेगना गांव की है।


दरअसल, तारेगना गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने युवती को गोली मार दी। लड़की को गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि युवती को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के पीछे के वजह की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की बातें कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। दोनों युवक युवती पड़ोसी थे। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।