Hindi News / news / पटना में चलती ट्रेन में गुंडई, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में महिलाओं को लात-घूसों और...

पटना में चलती ट्रेन में गुंडई, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में महिलाओं को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2020, 11:21:57 AM

पटना में चलती ट्रेन में गुंडई, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में महिलाओं को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा

- फ़ोटो

PATNA : पटना के खुशरूपुर स्टेशन के पास ट्रेन में गुंडई का मामला सामने आया है। 18621 डाउन पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में घुसकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान गुंडों ने महिला यात्रियों को भी नहीं छोड़ा।


स्लीपर कोच एस-3 में करीब आठ की संख्या में सवार बदमाशों ने लात-घूंसों और बेल्ट से महिला व पुरुष यात्रियों की बेरहमी से पिटाई की। महिलाएं बचाने की गुहार लगाती रहीं लेकिन ट्रेन में सवार यात्री तमाशबीन बने रहे। सुरक्षाकर्मियों का भी अता-पता नहीं था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से उतर कर भाग गए।


बताया जा रहा है कि चार साल के बच्चे के हाथ से पानी का बोतल छूटकर महिला के सर पर गिर गया उसके बाद महिला के सह यात्रियों ने बवाल शुरू कर दिया। पीड़ित यात्रियों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी गई। रेलमंत्री के निर्देश पर मोकामा में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली। हालांकि तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। रेल एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि  मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ एफआईआर कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आरोपित किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।