ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

पटना में कंटेनर से शराब की बड़ी खेप जब्त, दुर्गापूजा में शराब और शराबियों पर पुलिस की सख्त नजर

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अब भी शराब का अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है।खासकर त्योहारों के मौके पर शराब की डिमांड काफी बढ़ जाती है हालांकि त्यो

पटना में कंटेनर से शराब की बड़ी खेप जब्त, दुर्गापूजा में शराब  और शराबियों पर पुलिस की सख्त नजर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अब भी शराब का अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है।खासकर त्योहारों के मौके पर शराब की डिमांड काफी बढ़ जाती है हालांकि त्योहारों के सीजन में पुलिस भी शराब को लेकर खास सतर्कता बरत रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने कंटेनर से करीब 10 लाख रुपए की शराब को जब्त किया है।


दरअसल, पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने डाक पार्शल कंटेनर में छापेमारी कर 10 लाख रुपया की अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। उत्पाद विभाग को ट्रांसपोर्ट नगर में अंग्रेजी शराब लदे कंटेनर के खड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कंटेनर में छापेमारी की।


कंटेनर में सामानों के बीच 58 काटून अंग्रेजी शराब को छिपाकर रखा गया था। बताया जा रहा है कि हरियाणा से शराब को डाक पार्शल कंटेनर में छिपाकर लाया गया था और इसे किसी स्थान पर डिलेवरी देनी थी। उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।