ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

पटना में शख्स की गला घोंटकर हत्या, ऑटो में मिला शव

PATNA : पटना के पुनपुन के लोदीपुर के पास सड़क किनारे खाली पड़े ऑटो से शुक्रवार को एक 42 साल के शख्स की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी और शरीर पर चोट के भी न

पटना में शख्स की गला घोंटकर हत्या, ऑटो में मिला शव
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना के पुनपुन के लोदीपुर के पास सड़क किनारे खाली पड़े ऑटो से शुक्रवार को एक 42 साल के शख्स की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी और शरीर पर चोट के भी निशान थे. 

शव देखने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक की पहचान अकौना गांव के रहने वाले छोटे राम के रुप में की गई है. वह सेंटिंग मिस्त्री का काम करता था और गुरूवार को लोदीपुर में अपने रिश्तेदार से मिलने की बात कह कर घऱ से निकला था. लोदीपुर जा कर वह अपने रिश्तेदार से भी मिला और वहां से निकल गया. अगले दिन उसकी लाश ऑटो में मिली. उसके शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं.