1st Bihar Published by: Updated Nov 17, 2019, 8:54:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. नाराज लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है.
घटना पटना के बाईपास इलाके की है. जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. जिसके कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक 5 थानों की टीम को मौके पर बुलाया गया है.
मृतक के घर में मातम का माहौल बना हुआ है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. मौके पर पहुंचे आलाधिकारी भीड़ को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.