ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

राजस्थान में सियासी संकट का असर बिहार में दिखेगा, कांग्रेस का पटना में राजभवन के सामने प्रदर्शन

PATNA : राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बचाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस बिहार में भी इस मुद्दे पर एक्टिव हो गई है। बिहार में कांग्रेस के नेता आज राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बचाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस बिहार में भी इस मुद्दे पर एक्टिव हो गई है। बिहार में कांग्रेस के नेता आज राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में बिहार के कांग्रेसियों का आज राजभवन पर प्रदर्शन होगा। 


कांग्रेस की तरफ से आज सुबह 11 बजे राजभवन के सामने प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। बिहार कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए साजिश रची जा रही है जिसके विरोध में आज पटना स्थित राजभवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे हालांकि राजभवन प्रतिबंधित क्षेत्र है लिहाजा कांग्रेस के नेता यहां तक पहुंच पाते हैं या नहीं यह भी देखना होगा। कांग्रेस के राजभवन पर प्रदर्शन करने की घोषणा के साथ यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


हैरत की बात यह है कि राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस पार्टी राजस्थान में राजभवन के सामने प्रदर्शन नहीं करेगी। हालांकि बाकी अन्य सभी राज्यों में कांग्रेस ने राजभवन के सामने प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया है। दरअसल कांग्रेस को यह डर सता रहा है कि अगर उन्होंने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया तो राजस्थान के महामहिम कोई कड़ा फैसला ना कर लें। कांग्रेस राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की आशंका से डरी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता