Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की गोली मार कर हत्या, सकते...

पटना में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की गोली मार कर हत्या, सकते में पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 01, 2019, 12:26:00 PM

पटना में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की गोली मार कर हत्या, सकते में पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना पत्रकार नगर थाना इलाके के चित्रगुप्त नगर के संजीवनी अस्पताल के पास की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार पूर्व पार्षद की गोली मार कर हत्या कर दी है. पूर्व पार्षद की पहचान नागेश्वर राय के रुप में की गई है. बताया जाता है कि नागेश्वर राय अपने घर के बाहर खड़े थे, तभ बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पटना से राजन की रिपोर्ट