1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2020, 8:02:08 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले एक प्रेमी युगल शुक्रवार को इको पार्क घूमने गए, जहां प्रेमी के साथ झगड़ा हो जाने के बाद प्रेमिका ने पार्क से बाहर आकर जहर खा लिया.
शुक्रवार की देर शाम लड़की बेहोशी की हालत में राजभवन के पास मिली, जहां उसके मुंह से झाग निगल रहा था. लड़की को देख वहां रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच सचिवालय थाना प्रभारी ने लड़की को IGIMS में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
23 वर्षीय छात्रा मोतिहारी की रहने वाली बताई जा रही है. खबर के मुताबिक वह अपने प्रेमी के साथ इको पार्क घूमने आई थी. काफी देर तक वह पार्क में रही, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और लड़की ने बाहर निकल कर जहर खा लिया. हालांकि लड़की अभी कुछ भी बताने के हालत में नहीं है. मामले की जांच हो रही है और लड़की के होश में आने का इंतजार भी किया जा रहा है, तब जाकर मामले का कारण पता चल पाएगा.