ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, अब मिला नरकंकाल

PATNA : पटना के मौकामा के घोसवरी में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मृतक के पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना के मौकामा के घोसवरी में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मृतक के पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है।


नरकंकाल की पहचान घोसवरी के पैजना निवासी रामकृपाल यादव के रूप में की गयी है। रामबली यादव ने कंकाल के कपड़े और बेल्ट से उसकी पहचान की है। मृतक के भाई ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए भाई की पत्नी गुड़िया देवी और उसके प्रेमी धर्मवीर यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। रामबली ने बताया कि पड़ोसी उमेश यादव का पुत्र धर्मवीर .यादव के साथ उसके गलत संबंध रहे हैं। पिछले साल उसके साथ भाग कर सूरत चली गयी थी। दवाब देने के बाद वापस आयी थी। आने के दो महीने बाद अपने पति को समझा-बुझा कर काम करने के लिए लेकर सूरत चली गयी थी। वहां वह धर्मवीर यादव के साथ रहने लगी थी। 


रामबली के मुताबिक धर्मवीर के साथ मिवकर उसने पति के साथ मारपीट की थी। होली से दो दिन पहले सभी सूरत से वापस आए थे। 19 मार्च को घर जाने की बात कह कर गुड़िया अपने पति और दोनों बच्चों को लेकर मोकामा के लिए निकली थी। 21 तारीख को वापस बच्चों के साथ घर गयी लेकिन साथ में रामकृपाल नहीं था। पूछने पर धर्मवीर ने रामबली पर भी गोली चलायी और कहा कि तुम्हें भी रामकृपाल की तरह मार दूंगा। अब कंकाल मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।


पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर और गुड़िया के बीच कांटा बनी पत्नी को भी धर्मवीर ने दो साल पहले जान से मार दिया था। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  


टैग्स