ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

पटना में पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल–बाल बचे सब इंस्पेक्टर

PATNA : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस कितने चरम पर है, इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि पटना में ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बिहार में लगातार सुशासन के दावे के ब

पटना में पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल–बाल बचे सब इंस्पेक्टर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस कितने चरम पर है, इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि पटना में ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बिहार में लगातार सुशासन के दावे के बीच अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ दिख रहा है। अपराधी आम लोगों के साथ-साथ अब पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पटना-गया स्टेट हाईवे पर चनकी मोड़ के पास की है। यहां अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की है। पर इनकी इस घटना में धनरूआ थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर बाल बाल बचे हैं।



बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों को पकड़ने के लिए धन अलवर थाने की एक पुलिस टीम पटना गया स्टेट हाईवे स्थित चना की मोड़ के पास पहुंची थी। पुलिस की टीम को देखकर अपराधी रसलपुर बगीचा की तरफ भागे और टीम के ऊपर फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने इस दौरान पुलिस टीम के ऊपर 3 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में सब इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए, लेकिन पुलिस ने अपराधियों का पीछा करना नहीं छोड़ा और आखिरकार पुलिस टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। एक अपराधी पुलिस की हाथ से निकल भागने में सफल रहा।



इस दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के अलावा एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को लेकर थाने लौटी और फिर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। स्थानीय थाने के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों की उम्र 20 साल के आसपास है।

टैग्स