ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

पटना में सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू विवाद के बाद बेरहमी से रेत दिया गला

PATNA: राजधानी पटना में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामलू बात को लेकर हे विवाद के बाद आरोपी पति ने गला रेत कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अं

पटना में सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू विवाद के बाद बेरहमी से रेत दिया गला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामलू बात को लेकर हे विवाद के बाद आरोपी पति ने गला रेत कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला की है।


मृतक महिला की पहचान मधुरेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर के सरेरामपुर का रहने वाला मधुरेश कुमार अपनी पत्नी रंजू और बच्चों के साथ लालू खटाल के पीछे किराए पर कमरा लेकर रहता था। छोटी-छोटी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। 


रंजू का किसी और युवक से बात करना मधुरेश को नागवार गुजरता था और मना करने के बाद जब रंजू नहीं मानती तो आरोपी उसके साथ मारपीट शुरू कर देता था। शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी पति ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।