ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में इंटर के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते भागे अपराधी

PATNA : पटना में पुलिस क्राइम कंट्रोल को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन हकिकत कुछ और ही है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में पुलिस क्राइम कंट्रोल को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन हकिकत कुछ और ही है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दानापुर के सुल्तानपुर देवी चौड़ा के पास इंटर के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान सुल्तानपुर के अशोक राय के बेटे चंदू कुमार के रुप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि दिन में ही चंदू का विवाद सुल्तानपुर के ही प्रिंस के साथ हुआ था और प्रिंस ने उसे देख लेने की धमकी दी थी. मंगलवार की रात चंदू घर से बाहर कुछ काम के लिए निकला तभी सुल्तानपुर मार्ग के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही चंदू की मौत हो गई.