ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

दोस्तों के साथ बात कर रहा था बेटा, मां ने खाने के लिए डांटा तो मार दी गोली

PATNA: मां बेटे को खाने के लिए बुला रही थी, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने में बिजी थी. इसको लेकर मां ने गुस्से में बेटे को डांट दिया. जिसके बाद बेटे ने मां को गोली मार द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मां बेटे को खाने के लिए बुला रही थी, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने में बिजी थी. इसको लेकर मां ने गुस्से में बेटे को डांट दिया. जिसके बाद बेटे ने मां को गोली मार दी. यह घटना मरांची थाना के कसहा दियारे की है. 

गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती

गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर गई. वह बेटे से मदद मांगती रही. लेकिन शातिर बेटा अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया. महिला को गर्दन के पास गोली लगी है. जिससे गंभीर स्थिति में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. इस घटना के बाद लोग हैरान है. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद मरांची थाना की पुलिस ने कसहा दियारा से छापेमारी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लोडेड कट्टा और गोली बरामद हुआ है. आरोपी का नाम अंगद कुमार है. पुलिस आरोपी के दोस्तों के बारे में भी पता लगा रही है कि कही वह अपराधिक छवि के तो नहीं है. इसके अलावे पर यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पास कैसे कट्टा गया.

टैग्स