ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गैस एजेंसी के स्टाफ से लूट लिए लाखों रुपए

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजदानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कर्मी को बदमाशों ने अपन

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गैस एजेंसी के स्टाफ से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजदानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कर्मी को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े कर्मी से 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित हाजीगंज मोड़ के पास की है।


बताया जा रहा है कि HP गैस एजेंसी का कर्मचारी सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा पर सवार होकर बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे रोक दिया और पिस्टल दिखाकर उसके पास मौजूद 6 लाख रुपए लूट लिये। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।