1st Bihar Published by: Updated Feb 21, 2020, 3:39:19 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजा बाजार इलाके में भीषण आग लगी है. आग काफी भयावह है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
घटना राजधानी के राजा बाजार इलाके की है. जहां नारायण सिटी अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक नारायण सिटी अपार्टमेंट के ई ब्लॉक में आग लगी है. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची हैं.
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आग अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर लगी है. टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.