ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में गैंगरेप, एक लड़की के साथ 6 बदमाशों ने किया बलात्कार

PATNA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को बदमाशों ने अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है. यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी पटना के राजीवनगर थाना इलाके की है. जहां राजीवनगर में ही बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त 6 बदमाशों ने एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आशियाना दीघा रोड की रहने वाली है. 


इस वारदात को लेकर राजीवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.  घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने राजीव नगर, दीघा, रूपसपुर आदि इलाकों में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है. राजीवनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले 31 मई को हुई थी लेकिन शिकायत आज मंगलवार को की गई है.

टैग्स