ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार

PATNA: बिहार अलग-अलग वजहों से देशभर में सुर्ख़ियों में बना रहता है। पिछले दिनों एक के बाद एक कई पुल और पुलिया के गिरने की खबर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसका वीडियो भ

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार अलग-अलग वजहों से देशभर में सुर्ख़ियों में बना रहता है। पिछले दिनों एक के बाद एक कई पुल और पुलिया के गिरने की खबर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसका वीडियो भी ख़ूब वायरल हुआ था। जिससे सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। विपक्ष को बैठे बिठाये सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया था।


एक बार फिर विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। इस बार मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी झेल रहे पटनावासियों ने आज राहत की सांस ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पटना में हो रही बारिश के बीच यह खबर आई की विकास भवन का दीवार बारिश से गिर गया है। जिसके बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तुरंत सामने आ गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


पटना सचिवालय के विकास भवन का बाउंड्री वॉल हल्की बारिश में ही अचानक भरभराकर गिर गया और भ्रष्टाचार का पोल खुल गयी। बता दें कि विकास भवन में मंत्री और सचिव बैठते हैं जहां नई दीवार अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। नये दीवार को फिर से खड़ा करने का काम शुरू किया गया है। फिलहाल एडवेस्टर से घेरने का काम किया जा रहा है। बता दें कि पटना बेली रोड हड़ताली मोड़ स्थित विश्वेरैया भवन के सामने ही विकास भवन है। जहां कई मंत्री और अधिकारी बैठते हैं।    

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार

पटना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, हल्की बारिश में भरभराकर गिरी सचिवालय की दीवार


टैग्स