ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पटना में जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट, नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम

PATNA: बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन आपराधिक घटनाएं नहीं होती होगी। आज बदमाशों ने अपनी उपस्थिति पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नया गांव

पटना में जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट, नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन आपराधिक घटनाएं नहीं होती होगी। आज बदमाशों ने अपनी उपस्थिति पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नया गांव महावीर गली में दर्ज करायी। जहां नकाबपोश बदमाशों ने जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को निशाना बनाया। 


अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे करीब एक लाख रुपया लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि पैसे का कलेक्शन कर जीविका फाइनेंस बैंक का कर्मचारी अपने कार्यालय लौट रहा था। तभी रुपये से भरे  बैग को पिस्टल दिखाकर नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।