1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 31, 2019, 2:46:41 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से है, जहां बेली रोड पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. मनरेगा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी हैं. प्रदर्शनकारी सीएम आवास जाकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आपको बता दें कि मनरेगा में धांधली के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग वैशाली से पद यात्रा करते हुए पटना आए थे. उसी दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई.