ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

पटना में घर से लापता बच्चे का शव नदी में मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

PATNA: राजधानी पटना के धनरुआ में घर से लापता बच्चे का शव नदी से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने बच्चे की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिय

पटना में घर से लापता बच्चे का शव नदी में मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के धनरुआ में घर से लापता बच्चे का शव नदी से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने बच्चे की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


मृतक बच्चे की पहचान बालकचक निवासी अरु बिंद के बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ गुरुवार को किसी काम से घर से निकला था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।


इसके बाद परिजनों ने सौरभ की खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी सौरभ का कहीं पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को नदी से किसी बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी।


बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने उनके बच्चे की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चला है।