ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंद

पटना में घर से बुलाकर की महिला की हत्या, पति पर लगा आरोप

PATNA : पालीगंज के नगरा बाजार से सटे धरहरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पालीगंज के नगरा बाजार से सटे धरहरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 महिला के साथ रही उसकी भतीजी ने बताया कि मृतका उसकी बुआ है और वह एक साल से मायके में ही रह रही थी. सोमवार को उसकी बुआ ने उसे साथ चलने को कहा और फिर दोनों नगरा बाजार जा रहे थे. तभी धरहरा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने  आरती देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे धक्का  दे दिया. 

मृतका की बहन ने बताया कि उसकी शादी भगवान गंज थाने के विजौड़ा  गांव के सोनू पासवान के साथ हुई थी. हालांकि पिछले 1 साल से आरती अपने पति से अलग होकर मायके में ही रह रही थी. मृतका की बड़ी बहन ने पति सोनू और उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. उसने बताया  कि  मृतिका का पति के साथ अच्छे संबंध नहीं थे वह 1 वर्ष अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी.