Hindi News / news / पटना सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, इलाज के दौरान PMCH में महिला...

पटना सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, इलाज के दौरान PMCH में महिला ने तोड़ा दम

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Feb 11, 2020, 3:05:20 PM

पटना सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, इलाज के दौरान PMCH में महिला ने तोड़ा दम

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत हो गई है. पीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा है. कल  धमाके के बाद महिला बुरी तरह झुलस गई थी. इस ब्लास्ट में 7 लोग घायल हो गए थे. जिनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 


घटना पटना के गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा इलाके की है. जहां सोमवार की सुबह क मकान में सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया था. पटना एसएसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह हुए धमाकों के बाद FSL और ATS की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां जांच के दौरान पता चला की LPG लीक के कारण ब्लास्ट हुई थी. इस बाबात एसएसपी ने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चे समेत 7 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज पीएमसीएच में किया जा रहा है. सभी को बर्न इंज्यूरी है. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी. उसी महिला की मौत हो गई है.


मृतक महिला की पहचान गंगाजली देवी के रूप में की गई है. जांच के दौरान पता चला कि घर में तीन LPG सिलेंडर रखे हैं. दो पहले से खाली था, जबकि रविवार को ही एक सिलेंडर लगाया गया था. जिसका पाइव आज फटा मिला और वो सिलेंडर भी खाली था. FSL टीम ने बताया कि पूरी रात सिलेंडर लीक होने के कारण गैस किचेन में जमा हो गया. सोमवार सुबह जब किसी ने लाइटर जलाई तो गैस के कारण बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 7 लोग घायल हो गए.