ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पटना में दो दिन से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA: बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी, और गोलीबारी जैसे घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटन

पटना में दो दिन से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी, और गोलीबारी जैसे घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो दिन से लापता युवक का शव बिहटा थानाक्षेत्र के पैनल बधार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।


मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के रामपुर इस्माइल बहपुरा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन दो दिन पहले घर से निकला था और वापस लौटकर घर नहीं आया। बुधवार की देर रात पैनल गांव के बगीचा के पास एक बोरिंग से कुंदन का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


उधर, कुंदन की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के चाचा बिल्ली यादव ने बताया कि बीते दो दिन से कुंदन लापता था। परिजनों ने बिहटा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर सही समय पर एक्शन लिया होता तो शायद आज यह घटना नहीं होती। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता