ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जामBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जामBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बिहटा थाना के पास वारदात

PATNA: बिहार में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने पटना में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बिह

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बिहटा थाना के पास वारदात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने पटना में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बिहटा थाना के पास बाइक सवार अपराधियों ने 5 लाख रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि भाई की शादी के लिए ICICI बैंक से 5 लाख रूपये निकासी कर दो भाई राजेश और शत्रुघ्न राय बाइक से अपने घर जा रहे थे। दोनों बिहटा के मौदही गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। बिहटा थाना के पास दोनों भाईयों को बाइक सवार अपराधियों ने रोका और हथियार के बल पर कैश से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये। 


आनन-फानन में दोनों भाईयों ने घटना की सूचना बिहटा थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। आश्चर्य की बात है कि बिहटा थाने के पास अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते फरार हो गये। अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है इस घटना से ही पता चलता है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।