ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पटना में दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान में गोलीबारी, बल्ब का पैसा मांगने पर हुई 3 राउंड फायरिंग

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. आए दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के बाइपास थाना इलाके के छोटी पहाड़ी स्थ

पटना में दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान में गोलीबारी, बल्ब का पैसा मांगने पर हुई 3 राउंड फायरिंग
Anamika
2 मिनट

PATNA  राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. आए दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के बाइपास थाना इलाके के छोटी पहाड़ी स्थित पीयूष इंटरप्राइजेज के बिजली और हार्डवेयर दुकानदार की है. 

जहां अपराधियों ने एलईडी बल्ब का रुपये मांगने पर दुकानदार पर तीन राउंड फायरिंग की. राहत की बात यह है कि गोली दुकानदार को नहीं लगकर बगल की दुकान के शटर में जा लगी. वहीं इस दौरान हार्डवेयर दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्टल झपटकर एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथियों ने फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया और उसे अपने साथ ले गए. 

घटना के बारे में दुकानदार ने बताया कि कुछ लड़के बाइक से सवार होकर उनके यहां से एलईडी बल्ब खरीदने आए थे. बल्ब लेने के बाद जब उसने पैसे की मांग की तो उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान उसने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथी फायरिंग कर उसे छुड़ा कर ले गए. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिंस पहुंची और वहां से एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है.