1st Bihar Published by: Updated Feb 10, 2022, 7:33:14 AM
- फ़ोटो
PATNA: RRB और NTPC बहाली को लेकर छात्रों के आंदोलन के मामले में फंसे पटना के बहुचर्चित खान सर पत्रकार नगर थाने में फैजल खान उर्फ खान सर देर रात उपस्थित हुए. बता दें RRB-NTPC रिजल्ट मामले में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हुए बवाल मामले में खान सर के बयान के आधार पुलिस ने सभी शिक्षकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर नोटिस भेजा था. इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए थे.
बता दें पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कई सारी हिदायतें दी हैं. गौरतलब हो कि 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने जम कर बवाल किया था और पत्थरबाजी भी की थी. और इस मामले में मौके से चार स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया था. छात्रों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया था कि खान सर समेत छह शिक्षकों ने हंगामा करने के लिए उकसाया था. बयान के आधार पुलिस ने सभी शिक्षकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर नोटिस भेजा था. इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए थे.
वहीं पुलिस ने खान सर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. वह बिहार छोड़ दूसरे राज्य में नहीं जा सकते हैं. यही नहीं साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को भी नहीं धमकाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा जांच में अपना सहयोग करने को कहा गया है. खान सर ने भी पुलिस को अनुसंधान में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है.