Hindi News / news / पटना : दारोगा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, पंखे...

पटना : दारोगा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, पंखे से लटकी मिली लाश- गले में छेद

1st Bihar Published by: Updated Dec 19, 2020, 7:54:49 AM

पटना : दारोगा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, पंखे से लटकी मिली लाश- गले में छेद

- फ़ोटो

PATNA : पटना के पत्रकारनगर थाना इलाके में कैलाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने वाली छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. फारबिसगंज की रहने वाली 24 साल की निभा साह पटना में रहकर दारोगा की तैयारी कर रही थी.  कैलाश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 313 में रहने वाली निभा ने सुसाइड किया या उसकी हत्या हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. 

निभा के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है. उसके कमरे का गेट खुला था, जिस फंखे में उसकी लाश लटकी थी, वह फंखा टेढ़ा नहीं हुआ और उसके गर्दन पर छेद मिली है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया.  

मौके पर पहुंचे निभा के भाई बिट्टू ने बताया कि गुरुवार की रात 11.30 बजे रात में उसने निभा से बात की थी वह नॉर्मल थी. शुक्रवार को सुबह वह दौड़ने भी गई थी. भाई ने बताया कि फ्लैट मालिक कुछ भी साफ नहीं बता रहे हैं. घर में सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहा है, वहीं निभा के फ्लैट में उसके दो दोस्त भी मिलने आए थे पर उनका भी फोन ऑफ आ रहा है. निभा के भाई ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा.