1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 23, 2022, 7:51:15 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एनएच 30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरी कार आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई।
कार पर सवार लोगों ने कार से कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग को बूझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही जा रही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग मुजफ्फरपुर से पटना जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।