ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

शादी करने की जिद कर रही थी बहन, भाई ने प्रेमी को मार डाला

PATNA: बहन अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद कर रही थी. इससे गुस्से में आकर भाई ने प्रेमी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया. इस हत्याकांड में शामिल चार अपराधियो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बहन अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद कर रही थी. इससे गुस्से में आकर भाई ने प्रेमी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया. इस हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह हत्या नौबतपुर के रामपुर में हुई थी.

पुलिस ने बताया कि इमामगंज खिरिमोड़ के अपराधी की बहन को मृतक नितेश पहले लेकर भाग गया था. इस मामले में लड़की के घरवालों ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. लेकिन बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया. लेकिन युवती अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी. उससे शादी करने को लेकर वह अपने घर में बगावत कर ली थी, लेकिन परिवार के लोग किसी भी कीमत पर नितेश से शादी नहीं करना चाहते थे.

नितेश से हत्या के एक दिन पहले फिर युवती ने अपने घर में हंगामा किया था. युवती ने अफनी प्रेमी से कहा कि मेरे घरवाले मेरी हत्या कर देंगे. अगर ऐसा हुआ तो तुम इनलोगों पर केस कर देना. इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती का भाई हत्या की प्लानिंग करे लगा. नितेश कही से लौट रहा था. इस दौरान ही 20 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

टैग्स