Hindi News / news / पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे,...

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे, 4 की मौत 2 को बचाया गया

1st Bihar Published by: Updated May 22, 2022, 2:18:12 PM

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे, 4 की मौत 2 को बचाया गया

- फ़ोटो

 PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पहलवान घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गये जिसमें 4 युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दो को डूबने से बचा लिया गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो शवों को नदी से निकाला है जबकि दो की खोजबीन जारी है। 


गंगा नदी में हुए हादसे की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब एक दर्जन युवक गंगा नदी के किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। 


काफी देर तक क्रिकेट खेलने के बाद करीब 6 युवक गंगा नदी में नहाने के लिए चले गये। इसी दौरान सभी नदी में डूब गये जिसमें चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो को किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दो युवकों की खोजबीन में जुटी है।