1st Bihar Published by: Updated Sat, 23 Oct 2021 07:20:35 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना समेत प्रदेश में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। ठंड ने शुरुआती दशक के दे दी है और सूरज ढलने के साथ ही लोगों को इसका अहसास भी होने लग रहा। सुबह और रात के समय सिहरन बढ़ गई है। वैसे शुक्रवार को राजधानी समेत राज्यभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खगड़िया में दर्ज किया गया। खगड़िया में सबसे ज्यादा तापमान 34.3 डिग्री रहा। वहीं, उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा जो यूपी में चक्रवातीय क्षेत्र बनाये हुए थी वह अभी झारखंड में शिफ्ट हो चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तर-पूर्व के इलाके में एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी समेत राज्यभर में अब अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। राज्य में सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री होना इस बात का प्रमाण है। शुक्रवार को राजधानी का तापमान भी नीचे गिरा है। राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक ज्यादातर जगहों पर आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। हवाएं भी सामान्य तौर पर चलेंगी लेकिन रात के वक्त तापमान नीचे जाएगा। सुबह के वक्त लोगों को ठंड का एहसास पहले की तुलना में ज्यादा होगा।