Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Bihar Police Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; चयनित अभ्यर्थियों में 8 ट्रांसजेंडर भी शामिल India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar Crime News: बिहार में 25 करोड़ के जहर के साथ 6 स्मगलर अरेस्ट, जार में मिला कोबरा का दो लीटर से अधिक विष; कहां होना था इस्तेमाल? Bihar News: बिहार में गाड़ियों का फैंसी नंबर लेने में यह जिला सबसे आगे, जानिए.. कौन से जिले सबसे पीछे? Bihar News: बिहार में गाड़ियों का फैंसी नंबर लेने में यह जिला सबसे आगे, जानिए.. कौन से जिले सबसे पीछे?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 23 Mar 2023 07:34:59 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया है। जिसमें राज्य के तमाम जिलों के लोगों को बिहार की खूबियों के बारे में जानने को मिलेगा। वही इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिहार वासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसी के तहत आज मैथिली ठाकुर और तलज अजीज का कार्यक्रम पटना में रखा गया है।
दरअसल, बिहार अपने स्थापना का 111वां वर्षगांठ बना रहा है। प्रदेशवासियों और प्रवासी बिहारियों के लिए यह खास दिन बिहार दिवस के रूप में स्मरणीय भी है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके बाद गजल गायक तलत अजीज और सूफी गीतों से नियाजी ब्रदर्स भी समां बाधेंगे।
मालूम हो कि, पटना के गांधी मैदान में गीत-संगीत, नृत्य और प्रदर्शनी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगी। 'युवा शक्ति, बिहार की प्रगति' थीम पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगायी जा रही है। गांधी मैदान में मुख्य समारोह के अतिरिक्त श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल और रविन्द्र भवन में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम होंगे। जहां-जहां पर कार्यक्रम होंगे वहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आपको बताते चलें कि, इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छह व्यक्तियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दिवस समारोह में सम्मानित किया। पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त सुभद्रा देवी (मधुबनी), कपिलदेव प्रसाद (नालंदा) और आनंद कुमार (पटना) को पुरस्कार स्वरूप दो-दो लाख रुपये की सम्मान राशि और सिल्वर प्लेट दिया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले धीरज कुमार (पश्चिम चंपारण), पल साक्षी (छपरा) और ज्योति कुमारी (दरभंगा) को एक-एक लैपटाप भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।