Hindi News / news / पटना में 2 बच्चे गंगा नदी में डूबे, मौत से घर में पसरा...

पटना में 2 बच्चे गंगा नदी में डूबे, मौत से घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Updated Feb 09, 2020, 3:44:28 PM

पटना में 2 बच्चे गंगा नदी में डूबे, मौत से घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. डूबने वालों में एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दूसरे बच्चे को लोगों ने बचा लिया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. मौत की खबर सुनते ही मृतक बच्चे के घर में कोषराम मच गया है. पुलिस शव को तलाशने में जुटी हुई है. 


घटना पटना पटना के सिटी इलाके की है. जहां फतुहा के कटैया घाट पर नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. जिसमें से एक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे एक साथ कटैया घाट पर नहाने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों डूबने लगे. वहां आस-पास खड़े लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया. जबकि दूसरा बच्चा गंगा नदी में समा गया. 


मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के घर में चीख-चीत्कार मच गई. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना की टीम मौके पर पहुंची है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बच्चे की डेड बॉडी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम शव को तलाश रही है.