Bihar Crime News: खगड़िया में किशोर की निर्मम हत्या, मुंह में गोली मार निर्वस्त्र लाश बगीचे में फेंकी Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे बरतें विशेष सावधानी Bihar Politics: लालू प्रसाद ने क्यों दिया था ‘भूरा बाल साफ करों’ का नारा? नित्यानंद राय ने बताई असली बात Bihar Politics: लालू प्रसाद ने क्यों दिया था ‘भूरा बाल साफ करों’ का नारा? नित्यानंद राय ने बताई असली बात Bihar News: बिहार के इन जिलों में सड़कों के लिए 91 करोड़ की राशि स्वीकृत, चौड़ीकरण का होगा कार्य Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 20 लाख कैश और 8 लाख के गहनों की चोरी, इलाज कराने पटना गया था परिवार Bihar News: 4 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई FIR Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पांच बच्चों की मां; पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा पति Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पांच बच्चों की मां; पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा पति Bihar Teacher News: बिहार के पुरूष शिक्षकों के 'ट्रांसफर' को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा...
1st Bihar Published by: Updated Fri, 06 May 2022 07:39:35 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : अजीबोगरीब मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां दो लड़कियां घर से भाग निकली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर एक लड़की के परिजन ने पाटलिपुत्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों लडकियां महिला थाने पहुंच गई और एसएसपी आवास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों लडकियां एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं। दोनों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी ज़िद पर अड़ी हैं। एक लड़की पाटलिपुत्रा थाने के इंद्रपुरी तो वहीं दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है। लड़कियों ने थाने में जाकर बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। परिवारवाले इसके लिए इंकार कर रहे।
कल यानी गुरुवार को दोनों छात्राओं ने महिला थाना में अपनी शिकायत सुनाई। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर पाटलिपुत्र थाने चली अयी। थानेदार एसके शाही ने जानकारी दी कि जिस लड़की के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाया है, उसका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पटना से भागकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रांची फिर ट्रेन से दिल्ली चली गयीं। वहां नोएडा में दोनों रह रही थीं। एक लड़की को नौकरी के लिये इंटरव्यू देना था। गुरुवार को ही वे पटना आई थीं।
दोनों लड़कियों का कहना है कि वे पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करती है। एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। दोनों का एक कॉमन फ्रेंड है, जिसके माध्यम से ही दोनों की मुलाक़ात हुई थी। इसके बाद सोशल साइट्स पर उनकी बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों ने फोन नंबर भी शेयर कर लिया। एक लड़की की मां नहीं थी। दोनों में अपनापन बढ़ता चला गया। जब परिवारवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों लडकियां शादी करने की नीयत से ही 26 अप्रैल को पीएनएम मॉल में फिल्म देखने के बहाने दोनों घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई थी। दोनों लड़कियों ने बताया कि उनके परिजनों को पहले से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। इसके बाद भी माता-पिता नहीं मान रहे थे। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। अंत में उन्होंने घर छोड़कर भाग जाने का फैसला कर लिया।