ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पटना के टोल प्लाजा पर दबंगों की गुंडई, पैसे मांगने पर बदमाशों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA: बिहार में टोल प्लाजा पर अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां टोल टैक्स मांगे जाने से नाराज दबंगों ने टोल प्लाजा के कर्मियो

पटना के टोल प्लाजा पर दबंगों की गुंडई, पैसे मांगने पर बदमाशों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में टोल प्लाजा पर अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां टोल टैक्स मांगे जाने से नाराज दबंगों ने टोल प्लाजा के कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना बीते 28 नवंबर के रात की है। गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे असामाजिक तत्व टोल प्लाजा पर उत्पात मचा रहे हैं। मारपीट का वायरल वीडियो दीदारगंज टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।


दरअसल, हर दिन की तरह बीते 28 नवंबर की रात भी दीदारगंज टोल प्लाजा के कर्मी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ गाड़ी पर सवार असामाजिक तत्व टोल प्लाजा पर पहुंचते हैं। जब टोल प्लाजा के कर्मियों ने उनसे टोल टैक्स मांगा तो वे कर्मियों से उलझ गए और देखते ही देखते टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोडफोड़ की घटना को अंजाम दिया। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों लोग टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करते देखे जा रहे हैं। वीडियो में दर्जनों लोग काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते और कुर्सियां तोड़ते दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देने का बाद असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। इस मामले में टोल प्लाजा कर्मियों ने दीदारगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।