Hindi News / news / बिहार के आर्मी जवान ने सर्विस गन से पहले पत्नी को मारी गोली,...

बिहार के आर्मी जवान ने सर्विस गन से पहले पत्नी को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

1st Bihar Published by: Updated Jul 02, 2020, 1:39:54 PM

बिहार के आर्मी जवान ने सर्विस गन से पहले पत्नी को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

- फ़ोटो

DESK : बिहार के रहने वाले आर्मी जवान ने सर्विस गन से पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. घटना महाराष्ट्र के वर्धा की है. जहां बुधवार की रात दो बजे सेना के जवान ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. 

मृतक जवान की पहचान अजय कुमार सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी के रुप में की गई है. बताया जाता है कि अजय वर्धा के नजदिक पुलगांव में मिलीट्री कैंम्प के बारूद भंडार में तैनात थे. बुधवार की रात अजय ने अपने सर्विस गन से पहले अपनी पत्नी प्रियंका को गोली मारी और फिर खुद खुदकुशी कर ली.

देर रात गोली की आवाज सुनकर आसपास रह रहे जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों को गोली लगी है. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है. इसकी जांच की जा रही है.