ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव, दिवाली की रात गोली मारकर ले ली युवक की जान Railway Jobs : रेलवे NTPC भर्ती के लिए इतने पदों पर निकली बहाली, जानिए कैसे करें अप्लाई Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में VIP ने मुसलमानों को क्यों नहीं दिया टिकट? मुकेश सहनी ने खुद बताया Bihar News: छठ पूजा के दौरान बिहार के कई जिलों में वर्षा की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी Bihar News: बिहार के इस जिले में दमकल वाहन को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले, पथराव में कई कर्मी भी घायल Bihar Election 2025 : बड़ी खबर : वोटिंग से पहले ही सहनी के कैंडिडेट का क्लीन बोल्ड, इस सीट से हुआ नामांकन रद्द; चिराग को मिल सकती है बड़ी सफलता Bihar Road Accident : पटना के मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल; डिवाइडर से टकराया कार Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच RJD उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, हत्या के आरोपी को किया अरेस्ट Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच RJD उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, हत्या के आरोपी को किया अरेस्ट Bihar politics : बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बाहुबली पूर्व विधायक बनेंगे सरकार में मंत्री ! कहा - पिछली बार ही मिला था निमंत्रण,लेकिन ....

पटना के 'महावीर' ने अयोध्या में लगायी 'राम' की रसोई, कैमूर के 'गोविंद' भोग की खूशबू छायी

1st Bihar Published by: Updated Sun, 01 Dec 2019 03:41:29 PM IST

पटना के 'महावीर' ने अयोध्या में लगायी 'राम' की रसोई, कैमूर के 'गोविंद' भोग की खूशबू छायी

- फ़ोटो

DESK:पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या में राम रसोई की शुरूआत कर दी है। ट्र्स्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने इसकी रविवार को इसकी शुरुआत की। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों को यहां नि:शुल्क भोजन मिलेगा।

राम रसोई में पहले दिन कैमूर से मंगाए गए गोविंद भोग और कतरनी चावल से बने भोजन का भोग लगाया गया।इस प्रसाद भोजन की शुभारंभ रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भोजन अपने हाथों से वितरित कर के किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम जानकी के विवाह पंचमी की विशेष तिथि पर विशेष पूजन हुआ और भगवान राम की अनुमति के बाद राम रसोई का संचालन शुरू किया गया।

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राम रसोई और भगवान के भोग की सेवा लगातार चलती रहेगी। महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।

सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर का रास्ता साफ होने के बाद बिहार के सीतामढ़ी में चलने वाले सीता रसोई के तर्ज पर राम रसोई की शुरुआत की गयी है। यहां दिन में 500 लोग और रात में 200 लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल के मुताबिक राम रसोई के शुरुआती दौर में हर दिन एक हजार से दो हजार लोगों के भोजन कराया जाएगा।बाद में राम भक्तों की बढ़ती संख्या के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।