1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2020, 6:36:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के खौफ के बीच पटनावासियों के लिए थोड़ी मायूसी भरी खबर है। पटना का हनुमान मंदिर अब से कुछ घंटो बाद यानि कल सुबह से 31 मार्च तक के लिए बंद हो जाएगा। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिर को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं फैसले पर मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने दुख व्यक्त किया है।
देखिये वीडियो :
धर्मिक न्यास बोर्ड के फैसले पर किशोर कुणाल ने कहा कि मंदिर बंद करने के फैसले से मुझे दुःख हुआ है । मंदिर को बंद करना उचित नहीं है। रोज दर्शन करने वालो को अनुमति दी जानी चाहिए थी । लोगो की भीड़ पहले ही काफी कम हो गयी है। उन्होनें कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। वहीं उन्होनें कहा कि रामनवमी की तैयारी मंदिर खुलने के बाद ही संभव है। उन्होनें कहा कि अयोध्या में भी राम मंदिर को नहीं बंद किया गया है।
किशोर कुणाल ने कहा कि 26 अल्फाबेट के मुताबिक ए,बी और सी के नाम के आधार पर व्यवस्था करने जा रहे थे लेकिन अब धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश के बाद मंदिर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होनें बताया कि कल सुबह सात बजे से मंदिर का पट 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...