ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बेउर जेल में कैदियों का दो गुट भिड़ा, पगली घंटी बजानी पड़ी

PATNA : पटना के बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत की खबर सामने आई है। रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो कैदी आपस में भिड़ गए और उसके बाद जेल के अंदर कैदियों की गुट

बेउर जेल में कैदियों का दो गुट भिड़ा, पगली घंटी बजानी पड़ी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत की खबर सामने आई है। रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो कैदी आपस में भिड़ गए और उसके बाद जेल के अंदर कैदियों की गुटबाजी होने लगी। इसे देखते हुए जेल में पगली घंटी बजाई गई। पगली घंटी बजने के बाद जेल प्रशासन ने काफी मशक्कत करते हुए दोनों कैदियों को शांत कराया और तब जाकर मामला ठंडा पड़ा। 


हालांकि जेल प्रशासन किसी तरह की मारपीट की घटना से इंकार कर रहा है। बेउर जेल के जेलर संजय कुमार के मुताबिक जेल के सरस्वती खंड में सुधांशु सिंह और सुबोध सिंह नाम के कैदी बंद है। रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए थे। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई जिसकी जानकारी होते ही जेल में पगली घंटी बजाई गई और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। 


बेउर जेल में कैदियों के बीच हुई भिड़ंत को लेकर सूत्र बता रहे हैं कि दोनों बंदी जो आपस में भिड़े उनके बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी और रविवार की शाम  बात इतनी बढ़ गई के दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों बंदियों के अपने-अपने गुट हैं और भिड़ंत के बाद गुटबाजी को देखते हुए जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजायी। बेऊर जेल में बंदियों के बीच झड़प की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और ऐसे मामलों में जेल प्रशासन कई बंदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट भी कर चुका है।

टैग्स